रामपुर

Rampur News: महिला को 500 मीटर तक घसीटते ले गया डंपर, शव के चिथड़े उड़े

Connect News 24

रामपुर। थाना मिलकखानम क्षेत्र अंतर्गत गदरपुर रोड पर शनिवार सुबह छह बजे टहलने निकलीं नरेंद्र कौर (55) को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। डंपर महिला को करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गया, जिसके चलते शव के चिथड़े उड़ गए। महिला के बेटे ने कपड़ों से शव की पहचान की। परिजनों ने पीछा करके पुलिस की मदद से डंपर को उत्तराखंड में जाकर पकड़ लिया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया।मिलकखानम क्षेत्र की गदरपुर रोड पर स्थित मिलकखानम काॅलोनी निवासी नरेंद्र कौर (55) पत्नी बलजिंदर सिंह शनिवार सुबह सड़क किनारे टहल रही थीं। तभी मिलकखानम की ओर से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया और महिला को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके चलते शव का ऊपरी हिस्सा लगभग गायब हो गया। हादसे की जानकारी पर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के बेटे शमशेर सिंह ने शव की शिनाख्त की, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस और परिजनों ने पीछा करके डंपर को उत्तराखंड में बरेली-हरिद्वार राजमार्ग पर स्थित सरोवर नगर गांव के पास से पकड़ लिया। पुलिस डंपर को थाने ले आई, लेकिन चालक फरार हो चुका था। शमेशर सिंह की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मृतका के पति किसान हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button