बरेली

Bareilly News: हमास का समर्थन करने वालों के खिलाफ की जाए कार्रवाई

Connect News 24

बरेली। फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इस्राइल में युद्ध के बीच आतंकियों का समर्थन करने वाले संगठनों के खिलाफ शिव सेना (शिंदे गुट) ने कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा है कि हमास ने इस्राइल पर हमला कर सैकड़ों लोगों की हत्या की है। हमास पर इस्राइल की जवाबी कार्रवाई के बीच कई स्थानीय संगठन भी हमास का समर्थन कर रहे हैं। जिला प्रमुख दीपक पाठक ने कहा, ऐसे संगठनों से देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। भविष्य में अगर भारत-पाकिस्तान युद्ध होता है, तो हमास का समर्थन करने वाले यही नेता पाकिस्तान के पक्ष में खड़े हो सकते हैं।

ज्ञापन में फलस्तीन के राजदूत को भी देश से निकलने की मांग की गई है। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में अनिल मिश्रा, डॉ. मनीष यादव, धनपाल सिंह, संतोष सिंह, रविंद्र यादव, अंकुर अग्निहोत्री, नवीन शर्मा, गौरव चौहान आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button