बरेली

VIDEO : शारदीय नवरात्र के पहले दिन बरेली के देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे मां के जयकारे

Connect News 24

शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। घरों और मंदिरों में घट स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। प्रथम आराध्या देवी मां शैलपुत्री हैं। बरेली के प्रमुख देवी मंदिरों में रविवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि विधान से माता शैलपुत्री की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। देवी उपासना के महापर्व में देवी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button