शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिलाओं को समाज में नंबर दो का दर्जा देने वाली मानसिकता में आ रहा बदलाव

Connect News 24

There is a change in the mentality that gives number two status to women in the society.

शाहजहांपुर में महिला सिपाही को सम्मानित करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। स्त्रोत-प्रशासन

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति के फेज-4 के शुभारंभ पर शनिवार को गांधी भवन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाएं सम्मानित की गईं।

मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मिशन शक्ति का थीम ”नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन” कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। इसके बाद बच्चाें ने राज्यपाल डॉ. आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित एकांकी का मंचन भी किया। वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं को समाज में नंबर दो का दर्जा देने वाली मानसिकता में बदलाव आ रहा है। बदलाव महिला आरक्षण जैसी सरकार की अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं व नीतियों का परिणाम है। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार कुल 18 योजनाएं चला रही है।

इस बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस विभाग से गीता व नीलम तोमर, सफाई कर्मचारी सुनीता व संगीता, बीसी सखी सोनी, डीआईओएस ऑफिस में कार्यरत नेहा मिश्रा, चिकित्सा विभाग से पूनम व अनीता मौर्या को सम्मानित किया गया।

इस बीच सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर महापौर अर्चना वर्मा, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, सांसद अरुण कुमार सागर, एसपी अशोक कुमार, सीडीओ एसबी सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री के प्रतिनिधि विनीत मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button