शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जीआरपी ने तलाशे संदिग्ध, यात्रियों को हिदायत दी

Connect News 24

GRP searched for suspects, gave instructions to passengers

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग चेक करती जीआरपी। संवाद

शाहजहांपुर। त्योहारों को देखते हुए रविवार को रेलवे पुलिस ने स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति उन्हें नहीं मिला। जीआरपी ने यात्रियों काे अंजान व्यक्ति से दूर रहने की हिदायत भी दी।

नवरात्र के शुरू होने के साथ दशहरा का त्योहार आने वाला है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ गई है। ऐसे में अराजक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में इंस्पेक्टर जीआरपी मोहम्मद रेहान अहमद के नेतृत्व में रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।

सुबह से अप और डाउन लाइन की ट्रेनों को चेक किया गया, साथ ही यात्रियों के बैग भी तलाशे गए। प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया, बुकिंग काउंटर, पूर्वोत्तर रेलवे आदि पर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। बिना किसी काम के स्टेशन परिसर में घूमने वालाें को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा।

इंस्पेक्टर ने यात्रियों से कहा है कि त्योहार के समय में जहरखुरान सक्रिय हो जाते हैं। यात्रा के दौरान किसी भी अंजान व्यक्ति की दी वस्तु को बिल्कुल नहीं खाएं। उनके साथ एसआई मोहम्मद जैद सिद्दीकी भी रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button