Weather: बरेली में आंधी-पानी के साथ बरसे ओले, एक लाख घरों की बिजली रही गुल; आज भी बारिश के आसार

आसमान में छाए काले बादल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों से मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रहे पश्चिमी विक्षोभ ने सोमवार को एक झटके में मौसम का मिजाज बदल दिया। बरेली में आंधी के साथ बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, शहर के एक लाख घरों-प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बदले मौसम में वायरल बीमारियां बढ़ने की भी आशंका है।
सोमवार को दिनभर बादल मंडराते रहे। सुबह 11 बजे कुछ जगहों पर तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी शुरू हो गई। 15 मिनट तक बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले बरसते रहे। थोड़ी देर बाद आसमान साफ हुआ। धूप निकली। दोपहर दो बजे के बाद फिर बादल मंडराने लगे। अपराह्न तीन बजे शहर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश शुरू हुई।
ये भी पढ़ें- Bareilly: दीनानाथ लस्सी वालों ने महिला समेत तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मालिक समेत तीन हिरासत में
करीब डेढ़ घंटे तक मौसम का मिजाज भीगा-भीगा सा रहा। अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में हुई बारिश ने शाम को ठंड का अहसास कराया। आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ों की टहनियां गिरती रहीं। वज्रपात की आशंका से सहमे लोग बारिश-आंधी थमने का इंतजार करते रहे।


