Budaun News: सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह चमरपुरा जाने वाले रोड किनारे खाई में युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। युवक नीले रंग की पैंट और पीले रंग की शर्ट पहने हुए था।
मंगलवार सुबह कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे खाई में पानी में युवक का शव देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तमाम लोगों से युवक के बारे में पता किया लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।


