पीलीभीत

Pilibhit News: विश्व खाद्य दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में माहिरा जीतीं

Connect News 24

Mahira won the poster competition on World Food Day

​स्प्रिंगडेल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते ​शिक्षक । स्रोत – कॉलेज

पीलीभीत। ग्लोबल साइंस क्लब के तत्वावधान में सोमवार को स्प्रिंगडेल कॉलेज में विश्व खाद्य दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें माहिरा प्रथम, रिदा अख्तर द्वितीय और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। साथ ही छात्रा अनुष्का, नेहा, निधि, प्रवीण व खुशी की प्रस्तुतियां भी सराही गईं।

राज्य समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य दुनिया से भुखमरी समाप्त करना है, लेकिन आज करोड़ों लोगों को दो वक्त की रोटी मुहैया नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि उतना ही लें थाली में, जो व्यर्थ न जाए। कहा कि विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम जल महत्व पर बनाई गई है। कार्यक्रम में अंजू शर्मा, शुभम सिंह, अवनींद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button