शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सत्याग्रह व नौचंदी एक्सप्रेस में कांस्टेबल समेत दो यात्रियों की हालत बिगड़ी

Connect News 24

शाहजहांपुर। सत्याग्रह और नौचंदी एक्सप्रेस में कांस्टेबल समेत दो यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेनों को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोककर पीड़िताें को प्राथमिक उपचार दिया गया।

आनंद विहार से चलकर रक्सौल जाने वाली गाड़ी संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के बी-5 कोच में बर्थ नंबर 13 पर नावेद मुरादाबाद से सवार हुए थे। जैसे ही ट्रेन मुरादाबाद से चली, नावेद को उल्टी और पथरी के दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने इसकी जानकारी टीटीई को दी।

उसने कंट्रोल को बताया। कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर में प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन को रोका गया। जहां डॉ. राजेंद्र माथुर की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद प्रयागराज से चलकर मेरठ जाने वाली गाड़ी संख्या 14511 नौचंदी एक्सप्रेस में कांस्टेबल अमित कुमार को पथरी का दर्द उठा।

शाहजहांपुर में तीन नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन को रोककर कांस्टेबल अमित कुमार की प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। डॉ. राजेंद्र माथुर ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली थी, नौचंदी एक्सप्रेस में चल रहे कांस्टेबल और सत्याग्रह एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button