Pilibhit News: शिवमंगल सिंह डिग्री कालेज में बीएलएड व डीएलएड छात्रों का प्रशिक्षण सम्पन्न

मिर्जापुर में स्काउट/गाइड की विजेता टोलियों को उपहार देकर प्रोत्साहित करते मुख्य अतिथि व प्रशिक
मिर्जापुर। शिवमंगल सिंह मेमोरियल डिग्री काॅलेज में बीएलएड व डीएलएड छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। स्काउट गाइड प्रशिक्षण के अंतिम दिन स्काउट गाइड संगठन की सहायक प्रदेश आयुक्त बरेली मंडल नेहा कटियार, प्रशिक्षक घनश्याम भारद्वाज और कॉलेज के डायरेक्टर व ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने निरीक्षण किया।
डीएलएड द्वितीय वर्ष की भगत सिंह टोली के छात्र अजीत कुमार सिंह व छात्राओं की गुलाब टोली की रेनू यादव प्रथम रहीं। बीएलएड तृतीय वर्ष की आजाद टोली के कौस्तव सिंह तथा छात्राओं की सनफ्लॉवर टोली की शिवानी द्वितीय रहीं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने विजेता टोलियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर काॅलेज प्रवक्ता सुदीप श्रीवास्तव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, शोभित प्रताप सिंह, धर्मवीर आदि मौजूद रहे। संवाद

