बरेली

Bareilly News: ब्लॉगर साक्षी मिश्रा को मिल रहीं धमकियां, अजितेश के साथ किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह

Connect News 24

Blogger Sakshi Mishra is receiving threats in Bareilly

साक्षी मिश्रा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अजितेश से अंतरजातीय विवाह करने के बाद चर्चा में आईं साक्षी मिश्रा को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इससे परेशान साक्षी और अजितेश मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दूसरा गनर बहाल करने की मांग की।

साक्षी मिश्रा ने जुलाई 2019 में अजितेश के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद अपनी जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट जाकर सुरक्षा की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दंपती की सुरक्षा में दो गनर लगाए गये थे। कुछ समय बाद अजितेश के गनर को वापस ले लिया गया, जबकि साक्षी की सुरक्षा में एक गनर तैनात है। पिछले कुछ दिन से साक्षी यू ट्यूब चैनल चला रही हैं। 

ये भी पढ़ें- UP News: फिर चला बुलडोजर… यहां अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button