बरेली

UP News: 23 से 31 अक्तूबर तक बदले रूट से चलाई जाएंगी आठ ट्रेनें, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

Connect News 24

Eight trains will run on changed routes from 23rd to 31st October

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों को 23 से 31 अक्तूबर तक कुछ समस्या हो सकती है। दरअसल, आठ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन पंजाब के फिरोजपुर से बिहार के धनबाद के बीच होता है। अयोध्या और दर्शन नगर स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक 13307/13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन 23 से 31 अक्तूबर तक वाराणसी-जंघई-प्रतापगढ़-लखनऊ होकर किया जाएगा। टाटानगर-अमृतसर 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 15934 अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस 27 अक्तूबर को लखनऊ-जंघई-वाराणसी होकर चलाई जाएगी। ऋषिकेश-हावड़ा 13010 दून एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़-जंघई-वाराणसी होकर चलाई जाएगी। 

हावड़ा-ऋषिकेश 13309 दून एक्सप्रेस 16 से 27 अक्तूबर तक वाया फाफामऊ होकर, जबकि 20 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी-जंघई-लखनऊ होकर संचालित की जाएगी। अजमेर-किशनगंज 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 23 से 30 अक्तूबर तक लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा़-गोरखपुर-छपरा होकर चलाई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button