Budaun News: सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में मतदान आज

10बीडीएन40- मंडी समिति से मतदान सामग्री लेकर रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद
– जिले के 210 मतदान केंद्र और 603 मतदान स्थल पर पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, सुरक्षा कर्मी भी तैनात
– मंडी समिति पहुंचे डीएम और एसएसपी, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में आज बृहस्पतिवार को मतदान होगा। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। बुधवार को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। इसमें शामिल पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों ने मतदान स्थल पर बैरिकेडिंग कर ली है। तख्तियां टांगकर उन पर सूचनाएं भी चस्पा करा दी गई हैं।
बुधवार को जिले के छह स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। शहर में मंडी समिति में मतगणना स्थल बनाया गया है। डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह सुबह के समय मतगणना स्थल पहुंचे। इससे पहले एसडीएम सदर एसपी वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह पहुंच गए थे।
उन्होंने एक-एक करके पोलिंग पार्टियों को रवाना करना शुरू किया। दोपहर दो बजे तक मंडी समिति से सभी पोलिंग पार्टियां निकल गईं और शाम चार बजे तक मतदान स्थलों पर भी पहुंच गईं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहनों का इंतजाम पहले से कर लिया था। चुनाव में करीब तीन सौ से ज्यादा वाहन लगाए गए हैं। कुछ वाहन रिजर्व में भी रखे गए हैं।
मंडी समिति पहुंचे डीएम एसएसपी ने सभी मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मतदान से पहले सभी कर्मचारी मतदान स्थल पर मौजूद रहेंगे। बुधवार को मंडी समिति समेत उझानी, सहसवान, बिल्सी, बिसौली और दातागंज मतगणना स्थलों से 603 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों पर पहुंचीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
वैसे तो जिले में 210 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन इनमें शामिल 79 संवेदनशील, 94 अतिसंवेदनशील व 20 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रहेगी। यहां विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया है। इन मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग से भी पुलिस बल लगाया गया है।
इन विकल्पों से कर सकते हैं मतदान
नगरीय निकाय चुनाव में मतदान करने को 15 विकल्प निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत मतदाता अपने पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, विभाग या कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का फोटोयुक्त पहचान पत्र, पासबुक, पेंशन के अभिलेख, स्वतंत्रता सेनानी का पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, दिव्यांग प्रमाण पत्र, श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का स्मार्ट कार्ड, सांसद विधायक या विधान परिषद सदस्यों को जारी पहचान पत्र, राशनकार्ड या फिर राशन कार्ड से मतदान कर सकते हैं।
विशेष निगरानी में रहेंगे जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट
बृहस्पतिवार को जिले के 339 वार्डों, सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में चुनाव है। पूरे जिले को 28 जोन और 65 सेक्टर में बांटा गया है। जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारी विशेष निगरानी में रहेंगे।
नगर पालिका परिषद- 07
नगर पंचायत- 14
नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी- 167
नगर पालिका व नगर पंचायत वार्ड सदस्य प्रत्याशी- 1429
मतदाता- 523667, पुरुष- 277106, महिला- 246561
मतदान केंद्र- 210
संवेदनशील मतदान केंद्र- 79
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र- 94
अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र- 20
मतदान स्थल- 603
मतदान में लगे कर्मचारी- 2412, रिजर्व- 241

10बीडीएन40- मंडी समिति से मतदान सामग्री लेकर रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद

10बीडीएन40- मंडी समिति से मतदान सामग्री लेकर रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद

10बीडीएन40- मंडी समिति से मतदान सामग्री लेकर रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद

10बीडीएन40- मंडी समिति से मतदान सामग्री लेकर रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद

10बीडीएन40- मंडी समिति से मतदान सामग्री लेकर रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद


