रामपुर

Rampur News: हाईटेंशन टावर लाइन के तार खींचते समय फंदे में फंसा छात्र, ऊपर से गिरकर मौत

Connect News 24

शाहबाद। टावर हाईटेंशन की बड़ी लाइन के तार खींचते समय जंगल में खेल रहा छात्र तार के फंदे में फंस गया। फंदे में फंसकर छात्र भी तार के साथ खिंचता हुआ चला गया। ऊपर से नीचे िसर के बल छात्र नीचे आकर गिरा। उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद से ठेकेदार और मजदूर मौके से भाग गए ।

इन दिनों 132 केवीए के टावरों पर से क्षेत्र में तार खींचने का काम चल रहा है। इसी क्रम में शाहबाद क्षेत्र से टावरों पर तार खींचे जा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार दोपहर को मजदूर टावरों पर बिजली के तार ट्रैक्टर के माध्यम से खींच रहे थे। जानकारी के अनुसार दोपहर तकरीबन एक बजे जाहिदपुर गांव निवासी आसिफ का बेटा अजीम (12) कक्षा पांच का छात्र है। वह गांव के अन्य बच्चों के साथ जंगल मे खेल रहा था। उसी समय ट्रैक्टर से तार खींचने का काम भी चल रहा था। आरोप है कि तार खींचते समय खेल रहे छात्र अजीम किसी तरह फंस गया। तार में फंसकर छात्र कई फिट ऊपर तार खिंचाई के समय पहुंच गया। उसी दौरान छात्र ऊपर से नीचे आ गिर गया। परिवार के लोग छात्र की हालत गंभीर देखते हुए सीधे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। उस अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। उपचार के दौरान बुधवार को अजीम की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिवार के लोग शव घर ले आए और कोई कानूनी कार्रवाई नही की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button