शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज शहर आएंगे अखिलेश यादव

Connect News 24

शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सपा ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जीआईसी स्थित पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के मैरिज लॉन में आयोजित किया है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत कई बड़े नेता अपने विचार रखेंगे। वहीं बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंच जाएंगे। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि सुबह दस बजे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल करेंगे। इसमें कार्यकर्ताओं, बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारी आदि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि सपा की नीतियों और राममनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले शिविर के आयोजन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। पूर्व विधायक राजेश यादव, नीरज मौर्या, अवधेश वर्मा, पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद आदि ने भी विचार रखे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button