Shahjahanpur News: छापे की सूचना लीक, मेडिकल स्टोर किए बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:00 AM IST
पुवायां। सहायक आयुक्त औषधि और जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को नगर के मेडिकल स्टोर पर विभागीय टीम ने छापा मारा जहां टीम ने दवा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इस दौरान टीम आने की सूचना लीक होने पर बाकी संचालक स्टोर बंद कर चले गए।
बरेली के डीआई राजेश कुमार और शाहजहांपुर की डीआई शालिनी मित्रा की टीम ने पुवायां में चार मेडिकल स्टोर पर जांच की। तीन दवाओं के सैंपल लिए। इसके बाद टीम निगोही गई जहां दो मेडिकल स्टोर चेक किए गए। निगोही में भी दवा की कई दुकानें बंद कर दुकान स्वामी इधर-उधर चले गए। डीआई शालिनी मित्रा ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

