Pilibhit News: व्यापारियों ने कराया कीटनाशक का छिड़़काव

शहर में स्प्रे करते व्यापारी ।
पीलीभीत। डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए शुक्रवार को व्यापारियों ने शहर में कीटनाशक का छिड़काव किया।
व्यापारियों ने शहर जेपी रोड, साहूकारा, चूड़ी वाली गली, फल मंडी, नींबू मंडी और गैस चौराहे तक कीटनाशक का स्प्रे कराया। साथ ही व्यापारियों ने अपील की कि घरों, प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी और पानी जमा न होने दें,। इससे वह अपने परिवार को डेंगू से बचा सकते हैं। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला महामंत्री शैली अग्रवाल, नीरज मिश्रा, अमित अवस्थी, ऋषभ सिंह, निर्मित अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, सुमित पटेल आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
,

