Shahjahanpur News: नाला निर्माण के लिए फिर से धरने पर बैठे ग्रामीण

तिलहर में नाला निर्माण को लेकर अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
तिलहर। आम्बेडकर गांव मौजमपुर में नाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंबेडकर पार्क में शुक्रवार को एक बार फिर धरना शुरू कर दिया। आंबेडकर ग्राम मौजमपुर जन कल्याण समिति की महासचिव ईश्वरी देवी ने कहा कि गांव में जलभराव की समस्या को देखते हुए नाला निर्माण की मांग को लेकर दो बार धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की जा चुकी है। आरोप लगाया कि एसडीएम की लापरवाही के कारण उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। नाला निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ। रामलाल वर्मा और रामगोपाल गुर्जर ने कहा कि नाला निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू कराया गया तो अधिकारियों ने उसे अचानक बंद कर दिया। संवाद