पीलीभीत

Pilibhit News: बरखेड़ा, बिलसंडा, अमरिया में भी जारी हुए थे आदेश

Connect News 24

Orders were also issued in Barkheda, Bilsanda, Amaria

प्रका​शित खबर ।

पीलीभीत। गांवों के घरों में नंबर प्लेट लगाने के डीएम के आदेश का हवाला देकर पूरनपुर के अलावा बरखेड़ा, बिलसंडा और अमरिया से भी आदेश जारी कराए गए थे। इसमें बिलसंडा क्षेत्र में तो कई गांवों में नंबर प्लेट लगाकर वसूली तक कर ली गई। मामला खुलने के बाद अब पंचायत विभाग के अधिकारी आदेश निरस्त करने की सभी को चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

डीएम के आदेश पर गांवों में घरों पर नंबर प्लेट लगाने के खंड विकास अधिकारियों के कार्यालय से जारी आदेश का अमर उजाला ने खुलासा किया था। खुलासा होने के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने ऐसा कोई आदेश जारी न होने की बात कही। मामला चर्चा में आया तो पूरनपुर ब्लॉक के एडीओ की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त करा दिया गया।

यही नहीं डीपीआरओ से सीडीओ ने तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी। डीएम ने भी इस आदेश को मांगा। अब इस मामले में डीएम के स्तर से कार्रवाई होना शेष है। शुक्रवार को वसूली के इस खेल में नया मामला सामने आया है। आदेश सिर्फ पूरनपुर ब्लॉक से ही नहीं, बल्कि अमरिया से वहां के बीडीओ, बिलसंडा से एडीओ और बरखेडा़ से भी जारी किया गया था। बिलसंडा में तो 25 सितंबर को ही आदेश जारी कर दिया गया था। यहां गांवों में नाम व नंबर प्लेट भी लगा दी गई। अन्य ब्लॉकों का खुलासा होने पर जिला पंचायत राज अधिकारियों ने सभी से जवाब मांगा है। सभी को आदेश निरस्त करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

किसके आदेश पर लगाई जा रहीं थीं नंबर प्लेट्स

इस पूरे मामले में अब तक यह सामने नहीं आया है कि आखिर किस अधिकारी के आदेश पर गांवों के घरों में नंबर प्लेट्स लगाने के आदेश एक के बाद एक जारी हुए। फिलहाल, एडीओ के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है, लेकिन अधिकारी इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश नहीं कर रहे कि एडीओ या बीडीओ से किस अधिकारी ने इस आदेश का पालन करने को कहा।

एक पर होगी कार्रवाई या फिर अन्य ब्लाॅकों के कर्मियों पर

पूरनपुर ब्लॉक के एडीओ की ओर से जारी आदेश को लेकर डीएम प्रवीण कुमार काफी गंभीर दिख रहे हैं। पूरे मामले की सीडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। अब देखना यह है कि इसमें पूरनपुर ब्लॉक के ही एडीओ के खिलाफ कार्रवाई होती है या फिर अन्य बिलसंडा, बरखेड़ा और अमरिया से आदेश जारी करने के वालों पर भी कार्रवाई होगी।

मामला काफी गंभीर है। सभी संबंधितों से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम

प्रकाशित खबर ।

प्रकाशित खबर ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button