शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाइक की डिकी से निकाल ले गए 1.60 लाख रुपये से भरा बैग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 22 Oct 2023 12:51 AM IST

A bag containing Rs 1.60 lakh was taken out from the trunk of the bike.

महिला व उसके पति से पूछताछ करते एसएसआई। जागरुक पाठक

जलालाबाद। बरेली हाईवे पर एसबीआई के सामने बाइक सवार दो बदमाश शनिवार दोपहर स्वास्थ्य कर्मी दंपती की बाइक की डिक्की से 1.60 लाख रुपये से भरा बैग निकालकर भाग गए। खास बात ये है कि बदमाश जब बैग निकाल रहे थे तब पीड़ित महिला सामने ठेले से जूस ले रही थीं। उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाशों पर उसका असर नही पड़ा। सूचना पर पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात स्टाफ नर्स दीपा श्रीवास्तव विभाग में ही कार्यरत अपने पति अरुणेश के साथ तहसील रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दस हजार रुपये निकासी के बाद बरेली हाईवे स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पहुंचे। यहां खाते से डेढ़ लाख रुपये और निकाले। दीपा के अनुसार रुपयों को बैग में रखकर वह अपने पति के साथ बाहर खड़ी बाइक के पास पहुंचीं। डिक्की में बैग रखा। दीपा ने बताया कि उसके पति लघुशंका करने चले गए और वह बाइक से कुछ दूर पर लगे ठेले से जूस लेने लगीं। इसी दौरान बरेली की ओर से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके सामने ही डिक्की से बैग निकालकर फर्रुखाबाद की तरफ भाग गए। महिला चिल्लाती हुई उनके पीछे दौड़ी। चौराहे पर मौजूद होमगार्ड और अन्य लोगों ने भी बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया मगर सफल नहीं हुए। सब्जी मंडी के सामने भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से काफी देर खलबली मची रही। एसएसआई सुदीप सिरोही ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button