Rampur News: सामूहिक दुष्कर्म में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:18 AM IST
रामपुर। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन साल पुराने मामले में कोर्ट ने दो दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 17-17 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
दुष्कर्म का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। यह वाकया 28 नवंबर 2020 का है। इस मामले में किशोरी की मां की ओर से राजपाल और विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की तफ्तीश की और फिर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद इस मुकदमे का फैसला सुनाया। सहायक शासकीय अधिवक्ता सीमा राणा ने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद राजपाल व विक्की को सामूहिक दुष्कर्म का दोषी मानते हुए 20-20 साल का कठोर कारावास और 17-17 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।


