शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईवे जाम करने पर किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST

शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 19 अक्तूबर को मीरानपुर कटरा में जाम लगाने, अश्लीलता फैलाने और पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की के आरोप में किन्नरों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खुदागंज के गांव मकरंदपुर निवासी पिंटू ने पिता बृजलाल के दस महीने से लापता होने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। उसके समर्थन में किन्नरों ने कटरा थाना पुलिस के खिलाफ बृहस्पतिवार को हाईवे पर जमकर हंगामा किया था। इससे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया था। समझाने पहुंची पुलिस से भी धक्कामुक्की करते हुए अश्लीलता की थी। इस दौरान राहगीरों के वीडियो बनाए जाने पर किन्नरों ने वाहनों पर पथराव किया था। इससे कई वाहनों के शीशे टूट गए थे। तिलहर सीओ प्रयांक जैन के समझाने पर किन्नरों ने जाम खोल दिया था। कटरा प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक इतेश कुमार तोमर की ओर से खुदागंज क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर निवासी पिंटू व गुड़िया किन्नर समेत अन्य दो अज्ञात किन्नरों के विरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करके अश्लीलता फैलाने, पथराव करके लोगों को परेशान करने और पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button