शाहजहाँपुर
VIDEO : पुवायां में संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने किसान ने खाया जहर, तहसील में मचा हड़कंप
शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में गांव बिलंदापुर निवासी किसान बलजीत सिंह बग्गा ने जहर खा लिया। इससे तहसील में हड़कंप मच गया। उनको उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया। बाद में किसान को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि शिकायत सुनने के दौरान एक व्यक्ति आया और किसी से कुछ कहे बिना पुड़िया निकालकर पाउडर का सेवन कर लिया। पुड़िया पर सल्फास लिखा था। बलजीत सिंह के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जांच कराई जा रही है।

