शाहजहाँपुर

VIDEO : मंच पर शत्रु… ग्रीन रूम में श्रीराम-सीता को दृश्य समझा रहा रावण; देखें मंचन से पहले की तैयारी

Connect News 24

शाहजहांपुर में ओसीएफ इस्टेट की रामलीला का अपना क्रेज है। मंच पर एक-दूसरे के दुश्मन रामादल और रावण दल के कलाकार पर्दे के पीछे बेहतर तारतम्य के साथ काम करते हैं। ग्रीन रूम में रावण ही श्रीराम और सीताजी को दृश्य समझाता है। रामलीला का निर्देशन रावण का किरदार निभाने वाले अंकित सक्सेना स्वयं संभालते हैं। शनिवार की शाम करीब आठ बजे ओसीएफ के रामलीला मंच के पीछे ग्रीन रूम के गेट पर वानर बने बच्चों की फौज खड़ी मिली। अंदर रावण बने अंकित अपने रोल के इंतजार में मेघनाद के साथ बैठे नजर आए। रावण अपने चेहरे को शीशे में देखकर किरदार को जीवंत करने की कोशिश में लगा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button