Bareilly News: रावण दहन के बाद गूंजा जय श्रीराम

ज्ञान अमृत पब्लिक स्कूल में देवस्वरूप में सजे बच्चे। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
शाहजहांपुर। हद्दफ चौकी स्थित ज्ञान अमृत पब्लिक हाईस्कूल में सोमवार को रावण दहन के साथ दशहरा का उत्सव मनाया गया। राम के भेष में अनुभव मिश्रा व सीता रूप में तनिष्का तथा लक्ष्मण के रूप में अमोहा रहे।
मुख्य अतिथि पार्षद शिवओम, स्कूल मैनेजर कमलेश चंद्र रस्तोगी, प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने रावण के पुतले पर तीर चलाया। जैसे ही पुतला जला, बच्चों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान आकांक्षा मिश्रा, अंशिका बाथम, दानिया, वंशिका, मानसी रोहरा, सान्या रोहरा, शंकरलाल गंगवार, श्वेता अवस्थी, चारू अग्निहोत्री, इकरा खान, शुभम, पंकज सक्सेना, रोबिन, आकाश आदि मौजूद रहे। संवाद


