शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुखार का वार, सात की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 25 Oct 2023 12:40 AM IST

पुवायां/खुटार/कांट। बुखार ने मंगलवार को जिले में सात और लोगों की जान ले ली। पुवायां में तीन, खुटार में एक तो वहीं कांट क्षेत्र में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दीं। कांट के अभायन गांव में दो दिन में बुखार सात लोगों को लील चुका है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है।

पुवायां के गांव नाहिल निवासी विजेंद्र तिवारी की 52 वर्षीय पत्नी किशोरी देवी को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। सोमवार रात बरेली में उनकी मौत हो गई। इसी गांव के राजू की 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। उन्हें शाहजहांपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुवायां के गांव ढकिया बुजुर्ग निवासी कैलाश चंद्र की 70 वर्षीय पत्नी विश्व मोहिनी को रविवार को बुखार आया था। पुत्र अमित शुक्ला ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। उधर खुटार के गांव मोहनपुर निवासी 42 वर्षीय प्रमोद मिश्रा को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। परिजन उन्हें शाहजहांपुर के निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा था। सोमवार रात उपचार के दौरान प्रमोद मिश्रा ने दम तोड़ दिया। प्रमोद की मौत से पत्नी बीना देवी, पुत्र सुमित, हर्षित, रुचित का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button