केसीएमटी में विद्यार्थियों की अनुशासन समितियों का हुआ गठन
शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. अमरेश कुमार और डॉ. विनय खण्डेलवाल ने किया मार्गदर्शन
खण्डेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (केसीएमटी) में प्रोफेशनल सोसायटी एवं अनुशासन समितियों का गठन किया गया। जिसमें उन्हें उनके कार्य के प्रति दायित्वों के निर्वाहन हेतु शपथ दिलायी गयी। साथ ही पठन-पाठन व सुचारू ढंग से कक्षा संचालन हेतु कक्षा प्रतिनिधि व अनुशासन समिति के सदस्यों को भी निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु तथा आदर्श नागरिक के रूप में अपने आपको स्थापित करने के लिए शपथ दिलाई गयी।

कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने अपने उद्घोषण में कहा कि आप सभी लोग अपनी-अपनी कक्षा के श्रेष्ठ विद्यार्थी हैं। अपनी प्रतिभाओं का प्राकटन कर अपना, अपने परिवार, समाज एवं देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

प्रबन्ध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल ने कहा कि आप सभी को अपने पद की गरिमा व अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू ढंग से करना है। साथ ही बताया कि अनुशासन हमेशा समाज में आपको सम्मान दिलाता है, आपको दूसरों से अच्छा बनाता है।

कार्यक्रम का संचालन मि. मुकुल गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के व्यावसायिक समितियों के सलाहकार एवं कक्षा इंचार्ज उपस्थित रहे।
उत्कर्ष:
कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के नेतृत्व विकास और अनुशासन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार और प्रबन्ध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
निष्कर्ष:
केसीएमटी में विद्यार्थियों की अनुशासन समितियों का गठन एक महत्वपूर्ण कदम है। यह समितियाँ विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व को समझने और अपने कार्यों के प्रति दायित्वों का निर्वाहन करने में मदद करेंगी।



