के.सी.एम.टी. में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ एकदिवसीय सेमीनार, छात्राओं को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
एडीशनल डायरेक्टर प्रोसीक्यूशन श्री ए.के. पांडेय और साइबर सिक्योरिटी की जोनल इंचार्ज श्रीमती शालू यादव ने किया मार्गदर्शन
खण्डेलवाल कॉलेज, बरेली में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण क्लब के द्वारा एकदिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं, एन.सी.सी. कैडेट्स एवं एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह, एडीशनल डायरेक्टर प्रोसीक्यूशन श्री ए.के. पांडेय और साइबर सिक्योरिटी की जोनल इंचार्ज श्रीमती शालू यादव ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण कर किया।

श्रीमती शालू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा की बहुत अधिक आवश्यकता है। ऑनलाइन धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, धमकी, स्पैमिंग, हैकिंग आदि बहुत सी समस्याओं का सामना हम सबको करना पड़ रहा है। इन सबसे बचने के लिए उन्होंने बहुत से उपाय जैसे किसी को ओ.टी.पी. न बताना, टू स्टेप वेरीफिकेशन ऑन करना आदि से अवगत कराया।
श्री ए.के. पांडेय ने उत्तरदायित्व के गुण की महत्ता को बताते हुए कहा कि सभी छात्राओं का पहला उद्देश्य अपने कैरियर को बनाने के प्रति लगन व निष्ठा होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने छात्राओं को अपने विषय से सम्बन्धी क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया विकास की तरफ बढ़ाने के साथ-साथ विनाश की तरफ भी ले जाती है। हमें अपनी सही क्षमताओं का प्रयोग कर सोशल मीडिया का सही दिशा में उपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला सशक्तिकरण क्लब की इंचार्ज डॉ. कल्पना कटियार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शिवस्वरूप शर्मा एवं शिक्षा संकाय के सभी प्रवक्ताओं का सहयोग रहा।
निष्कर्ष:
यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। साथ ही उन्हें उत्तरदायित्व के गुण के बारे में भी प्रेरणा मिली।




