बदायूं

Budaun News: बदायूं में 26 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए बिजली सब स्टेशन

Connect News 24

बरेली/बदायूं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय ने बदायूं जिले के लिए दो नए बिजली सब स्टेशन मंजूर किए हैं। सैंजनी और मौसमपुर में नए सब स्टेशन बनाने पर 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सैंजनी में 11.78 करोड़ और मौसमपुर सब स्टेशन की लागत 14.28 करोड़ रुपये है। नए सब स्टेशन बनने से बिनावर, गुलड़िया और दातागंज ग्रामीण में स्थित सब स्टेशनों की ओवरलोडिंग खत्म हो जाएगी। नए फीडर बनेंगे। दोनों क्षेत्रों के 400 गांवों के 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा होगा। बिजली आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति हो सकेगी। मुख्य अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि इसके लिए पिछले दिनों प्रस्ताव भेजा गया था। बदायूं के अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि सब स्टेशन बनाने के लिए भूमि का चयन हो चुका है। जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button