पीलीभीत
Pilibhit News: चार के खिलाफ़ मारपीट और एससीएसटी की रिपोर्ट
बिलसंडा। थाना करेली के गांव बमरौली निवासी रोशन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव के प्रधान हैं। गांव के ही अनिल मिश्रा उन्हें मोबाइल पर आए दिन धमकियां देते रहते हैं और गांव के विकास कार्य संबंधी झूठी शिकायतें भी करते हैं।
19 अक्टूबर को पंचायत घर में जिला क्रीड़ा अधिकारी, अवर अभियंता और सचिव शिखा ग्राम पंचायत के कार्यों की जांच पंचायत भवन में करने पहुंचे थे। जांच के बाद सभी लौट गए। उसके बाद अनिल सिंह अपने बेटों के साथ पंचायत भवन पहुंचकर जाति सूचक गालियां देने लगे और मारपीट की। एसओ जगदीप सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मारपीट एससी-एसटी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

