शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पीईटी के चलते 28 को स्कूलों में रहेगा अवकाश
शाहजहांपुर। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 28 व 29 अक्तूबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन व्यवस्था को ध्यान में रखकर नगर क्षेत्र के मान्य शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी माध्यमिक, बेसिक विद्यालयों में 28 अक्तूबर को अवकाश रहेगा। यह जानकारी बीएसए रणवीर सिंह ने दी। संवाद

