पीलीभीत

Pilibhit News: पहचानते थे युसूफ को, राज खुलने के डर से कर दी हत्या

Connect News 24

Knew Yusuf, murdered him due to fear of revealing the secret

गौंहनिया रेलवे क्रांसिग के पास ​मौजूद एसडीएम व सीओ सिटी । संवाद

पीलीभीत। निजी बैंककर्मी मोहम्मद युसूफ से लूटपाट के बाद उसकी हत्या करने वाले सभी सातों आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पता चला कि चिड़ियादाह के आरोपी युसूफ को पहचानते थे, लूटपाट के बाद उन्हें राज खुलने का डर था, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों पर डकैती, हत्या, शव छिपाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शव मिलने के बाद गौहनिया और चिड़ियादाह गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम गायबोझ निवासी 26 वर्षीय युसुफ पुत्र मकसूद अहमद अलीगढ़ में बंधन बैंक में कार्यरत था। 21 अक्तूबर को वह सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह में अपनी नानी के यहां आ रहा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर चिड़ियादाह व गौहनिया के कुछ लड़कों ने उसे अकेला देखकर लूटपाट की। युसूफ से उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटकर उससे पासवर्ड पूछा। पासवर्ड पता चलते ही खपरैल गौटिया के संजीव के खाते में 98 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।

हमलावरों में शामिल सूरज तिवारी उर्फ बब्लू पंडित युसूफ को जानता था। दरअसल, युसूफ की नानी का घर बब्लू पंडित के घर से कुछ ही दूरी पर है। युसूफ नानी के घर अक्सर आता-जाता रहता था। गांव में लूटपाट की बात पता चलने के डर से बब्लू व उसके साथियों ने लाठी डंडे व ईंट पत्थर मारकर युसूफ की हत्या कर दी। शव बाईपास किनारे पर स्थित एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बैंक से निकाले गए रुपयों में से 85 हजार रुपये व युसूफ का मोबाइल भी बरामद हो गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम करवा दिया। परिवार वाले रात को ही शव अमरिया ले गए। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शव का सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

इन लोगों ने की हत्या

एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि हत्याकांड में चिड़ियादाह गांव के निवासी राजकुमार पुत्र गंगाराम, दीपक पुत्र श्याम बिहारी वर्मा, सूरज कुमार तिवारी उर्फ बब्लू पंडित पुत्र राजकुमार तिवारी, अमन वर्मा पुत्र नरेन्द्र वर्मा, जहानाबाद के खमरिया पुल निवासी नितिन पुत्र सोहनलाल, बिलसंडा के ईंटगांव निवासी रोहन सागर उर्फ गब्बर पुत्र लाली कारीगर, संजीव भारती निवासी ग्राम अलीगंज रोड खपरैल गौटिया को गिरफ्तार किया गया है।

गुस्साए लोगों ने शराब की दुकानों पर की तोड़फोड़, राहगीरों को पीटा

युसूफ की हत्या के बाद से चिड़ियादाह के लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे चिड़ियादाह गांव के करीब 30 से 40 लोगों गौहनिया क्रॉसिंग के पास स्थित शराब की दुकान के पास पहुंच गए और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सामान तोड़ दिया। भीड़ ने दो राहगीरों को भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने तो पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। करीब 45 मिनट तक बवाल चलता रहा। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ सिटी अंजू जैन, कोतवाली इंस्पेक्टर नरेश त्यागी, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोबारा बवाल न हो इसको लेकर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

गौंहनिया रेलवे क्रांसिग के पास मौजूद एसडीएम व सीओ सिटी । संवाद

गौंहनिया रेलवे क्रांसिग के पास मौजूद एसडीएम व सीओ सिटी । संवाद

गौंहनिया रेलवे क्रांसिग के पास मौजूद एसडीएम व सीओ सिटी । संवाद

गौंहनिया रेलवे क्रांसिग के पास मौजूद एसडीएम व सीओ सिटी । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button