Budaun News: तेंदुए के पदचिह्न मिले, जंगल में न जाने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:51 AM IST
बदायूं। सहसवान क्षेत्र में फिर से तेंदुए की चहलकदमी नजर आई है। इस बार मामपुर ततेरा के जंगल की ओर पदचिह्न मिले हैं। ऐसे में वन विभाग की टीम ने जंगल के आसपास स्थित गांव के लोगों को सचेत किया गया है।
गंगा किनारे बसे सहसवान क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक जंगली जानवर को देखा गया था। ग्रामीणों की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने जानवर की तलाश शुरू की। विभाग के अनुसार जो पदचिह्न मिले हैं, वह तेंदुए के है। इससे पहले भी तेंदुए के पदचिह्न सदर तहसील की तरफ मिले थे। शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने सदर क्षेत्र के गांव चंदपुर, नूरगंज के पास देखा गया था। हालांकि, लोग बाघ होने का दावा कर रहे हैं। जबकि, वन विभाग तेंदुआ होने की बात कह रहा है।


