रामपुर

Azam Khan News: जौहर विवि के लिए जमीन कब्जा केस की सुनवाई 16 को, यतीमखाना प्रकरण सुनने के लिए अगली तारीख मिली

Connect News 24

Azam Khan News: Hearing land acquisition case Johar University 16th, next date given hear Yatimkhana case

रामपुर में सपा नेता आजम खां और जौहर विश्वविद्यालय
– फोटो : संवाद

विस्तार

सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के चार मामलों की सुनवाई अब सात नवंबर को होगी। सोमवार को एक अधिवक्ता के निधन के चलते न्यायिक कार्य नहीं होने के कारण इसकी सुनवाई नहीं हो सकी। सपा शासन में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट व चोरी के आरोप बस्ती वालों ने लगाए थे।

2019 में इस तरह के 12 मामले शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए थे। इसमें आरोप लगाया था कि यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के लिए पुलिस के साथ मिलकर सपाइयों ने लोगों के साथ मारपीट की साथ ही उनका सामान भी लूट लिया गया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया था।

इसके अलावा तत्कालीन सीओ आले हसन समेत अन्य सपाई भी नामजद किए गए थे। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई चल रही है। सोमवार को इस प्रकरण से जुड़े चार मामलों की सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ता के निधन के कारण वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई सात नवंबर को होगी।

किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में भी सुनवाई टली

जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन कब्जाने के चार मामलों में भी सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली तारीख 16 व 17 नवंबर निर्धारित की है। आलियागंज के किसानों ने सपा नेता आजम खां समेत कई लोगों पर उनकी जमीन का जबरन बैनामा कराकर कब्जा करने के 27 मुकदमे अजीमनगर थाने में दर्ज कराए थे।

ये सभी मामले विचाराधीन हैं। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते सोमवार को इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 16 व 17 नवंबर को होगी।

अधिवक्ता का निधन, वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य

युवा अधिवक्ता राजीव रावत का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन के शोक में बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल, महासचिव अशोक पिप्पल आदि मौजूद रहे। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button