बदायूं

Budaun News: कब तक पिटती रहूं साहब… मुझे जिंदा नहीं रहना; चार बच्चों को लेकर गंगा घाट पहुंची महिला

Connect News 24

Woman reaches Ganga Ghat with four children to commit suicide in Budaun

कछला चौकी पर महिला और उसके बच्चे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में चार बच्चों को लेकर एक महिला सोमवार सुबह कछला गंगा घाट पहुंची। वह आत्महत्या करने को घर से निकली थी। महिला रोते हुए घाट की ओर बढ़ी, तभी नगर पंचायत के दो कर्मचारियों की नजर पड़ गई। उन्होंने महिला को समझा-बुझाकर कछला चौकी पर पहुंचा दिया। 

पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाया तो महिला समेत उसके चारों बच्चे बिलखने लगे। उसने रो-रोकर पुलिसकर्मियों को अपनी दास्तां भी सुनाई। महिला ने बताया कि पति उसे पीटता है। बच्चों पर रहम नहीं करता। कब तक पिटती रहूंगी, मैं जिंदा रहना नहीं चाहती हूं। 

ये भी पढ़ें- Budaun Accident : पलभर में बिछ गईं बच्चों की लाशें… पांच की मौत, 20 घायल; देखें मृतकों और घायलों के नाम

चार बच्चों को लेकर कछला पहुंची 32 वर्षीय महिला मीना मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी राजवीर यादव की पत्नी है। उसके चार बच्चों में नीलम छह साल, श्याम पांच, नैना चार और तीन महीना का बेटा अनित है। वह कछला नगर पंचायत के कर्मचारी अजय और जोगेंद्र को गंगा अकादमी स्कूल के सामने रोते मिली। 

नगर पंचायत कर्मियों ने उससे रोने की वजह पूछी तो वह काफी गुस्से में दिखी। बोली- गंगा में कूद कर जान देने के लिए घर से निकली है। स्थिति को समझते हुए दो कर्मचारियों ने बच्चों संग मीना को कछला पुलिस चौकी पर पहुंचा दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button