शाहजहाँपुर
Shahjahanpur: जीआईसी मैदान में खेल महोत्सव का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कबड्डी खेलतीं छात्राएं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में जिला ओलंपिक संघ की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा रहा है, जिसका आगाज सोमवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में हुआ। इसकी शुरुआत आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर की।
खेल महोत्सव में पहला मुकाबला कबड्डी की टीमों के बीच हुआ। बालिका वर्ग वर्ग में पहला मैच कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा बनाम हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें हथौड़ा की टीम 22-04 से विजेता रही। बालक वर्ग में कलान व जैतीपुर की टीमें आपस में भिड़ीं।

