Budaun News: करवाचौथ के रंग में रंगा बाजार

आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
बदायूं। करवाचौथ का पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार तैयार हो गया है। इधर, महिलाओं ने भी घरों में व्रत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कॉस्मेटिक की दुकानों पर जहां महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भी महिलाएं देर रात तक बाजार में दिखाई दे रही हैं।
टिकटगंज, सुभाष चौक, बड़ा बाजार, पुराना बाजार आदि जगहों पर अस्थायी दुकानों पर पूजा की थाली, करवा, छलनी समेत कैलेंडर आदि बिक्री के लिए रखे गए हैं। इस बार बाजार में पूजा की डिजाइनर थाली व छलनी आदि का क्रेज महिलाओं में ज्यादा दिखाई दे रहा है। दुकानदार राहुल के अनुसार, इसमें एक थाली 150 रुपये की है जिसमें दो दीपक और कलावा आदि शामिल है। जबकि डिजाइनर छलनी और जलपात्र के साथ वाली थाली 250 रुपये की है। महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार इनकी खरीदारी कर रही हैं। ये थाली दिल्ली से बनकर आई हैं। जबकि करवे, छलनी आदि यहीं स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए हैं।

आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद


