शाहजहाँपुर
VIDEO : शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान में खेल महोत्सव का आगाज, कबड्डी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
शाहजहांपुर में जिला ओलंपिक संघ की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा रहा है, जिसका आगाज सोमवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में हुआ। इसकी शुरुआत आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर की। यह खेल महोत्सव पांच नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

