रामपुर

Rampur News: बंगलूरू ने मुंबई और चेन्नई ने लखनऊ को हराया

Connect News 24

रामपुर। मिनी आईपीएल सीजन-3 के चौथे दिन मंगलवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में बंगलूरू बुल्स ने मुंबई नाइट्स को छह विकेट से हरा दिया। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई स्टार ने लखनऊ रॉयल्स की टीम को 108 रन के बड़े अंतर से शिकास्त दे दी। बुधवार को कोलकाता किंग्स-बंगलूरू बुल्स के बीच मुकाबला हुआ। सुबह करीब 11 बजे शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला मैच मुंबई-बंगलूरू के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 140 रन बनाए। बल्लेबाज अमित धामा ने 20 गेंदों में 37 रन, मोहसिन रजा ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाए। बंगलूरू की ओर से गेंदबाज नाजिम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलूरू की टीम ने चार विके खोकर 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह से मुंबई को छह विकेट से शिकस्त दे दी। बंगलूरू के बल्लेबाज सचिन ने 32 गेंदों पर 49 रन, सलमान ने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए। सचिन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। गेम चेंजर अवार्ड सलमान को मिला।

दूसरा मैच चेन्नई स्टार और लखनऊ रॉयल्स के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 203 रन बनाए। नयन ने 33 गेंदों पर 61 रन और उवैश ने 33 रन की पारी खेली। लखनऊ टीम के गेंदबाज नवाज ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लखनऊ की ओर से डीएम रामपुर ने 41 रनों का योगदान दिया। चेन्नई के गेंदबाज पंछी ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए। चेन्नई के बल्लेबाज नयन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच और पंछी गेम चेंजर अवॉर्ड दिया गया। आयोजक मुफीद और नवेद ने सभी का आभार जताया। अंपायरिंग सतेंद्र व शमशाद और स्कोरिंग अरबाज और शोएब ने की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button