शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कुश्ती में अभिनव और पुष्पेंद्र ने दिखाया दम

Connect News 24

Abhinav and Pushpendra showed their strength in wrestling

ग्लेरिंग प​ब्लिक स्कूल में योगा का प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। संस्था

शाहजहांपुर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के दूसरे दिन हनुमान अखाड़ा हनुमत धाम में कुश्ती, काकोरी शूटिंग रेंज में राइफल-पिस्टल शूटिंग व ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में योगा का आयोजन किया गया।

कुश्ती में 40 किग्रा अभिनव, 50 किग्रा में पुष्पेंद्र कन्नौजिया, 55 किग्रा में सूरज यादव, 60 किग्रा में कुणाल वर्मा, 65 किग्रा में कुणाल यादव, 70 किग्रा में राहुल कुमार, 74 किग्रा में विशाल मिश्रा, 82 किग्रा में हर्षित पांडेय, 86 किग्रा में जतिन श्रीवास्तव, 92 किग्रा में प्रकाश यादव विजेता रहे। योगा में अनुकृति व निर्मल प्रथम, केतन और दीपशिखा द्वितीय, नैतिक एवं अनिष्का तृतीय स्थान पर रहीं। आयुष गुप्ता, प्रथम, सिताक्षी शुक्ला द्वितीय, अनुष्का भारती तृतीय आईं। शूटिंग में ओशिन अनेजा, वंश सैयी, जिज्ञासा कश्यप, आदित्य प्रताप विजेता रहे। कुश्ती खेल व शूटिंग में मुख्य अतिथि रिलायंस ग्रुप में यूनिट हेड राष्ट्रीय शूटर हृदेश तोमर व उनकी पत्नी राष्ट्रीय शूटर नीना तोमर, विशिष्ट अतिथि डीजीएम रवेंद्र त्यागी रहे। योगा के मुख्य अतिथि जिला यूनानी चिकित्साधिकारी राजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी, आशुतोष शुक्ला, विपिन अग्निहोत्री, सचिन प्रेमी, अरविंद सिंह, प्रमोद पांडेय, अमिता पांडेय, कुंदन, पीयूष मिश्रा, विनय, मृदुल गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, ब्रजेश कुमार, प्रसून त्रिपाठी, वीरपाल सिंह, योगेंद्र किशन त्यागी, श्रुति धीमान, संजीव राठौर, नेहा वर्मा आदि मौजूद रहे।

ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में योगा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संस्था

ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में योगा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संस्था


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button