Shahjahanpur News: चार से नौ तक होंगी परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:48 AM IST
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू कराने के लिए बीएसए रणवीर सिंह ने पत्र जारी कर दिया। पत्र के अनुसार चार से नौ नवंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न करवाई जाएंगी।
अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं को कराने के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से 27 अक्तूबर को पत्र जारी किया गया था। इसमें सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में प्रश्न पत्र बनवाए जाएंगे। मौखिक परीक्षा की प्रश्नोत्तरी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में तैयार कराई जाएगी लेकिन बीएसए रणवीर सिंह को पत्र जारी होने की जानकारी नहीं थी। इसकी खबर मंगलवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद बीएसए रणवीर सिंह ने पत्र का संज्ञान लेकर चार से नौ नवंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश प्रधानाध्यापकों को जारी कर दिए।

