रामपुर

Rampur News: 2019 में भी तत्कालीन डीएम ने भेजी थी रिपोर्ट

Connect News 24

रामपुर। तोपखाना रोड स्थित राजकीय मुर्तजा स्कूल की बिल्डिंग और जमीन की लीज निरस्त किए जाने की रिपोर्ट 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी और वर्तमान में मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने शासन को भेजी थी। रिपोर्ट में आवंटन निरस्त करने की संस्तुति की गई थी।

शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेश ने भी रिपोर्ट भेजी। बाद में शासन ने प्रशासन से दोबारा रिपोर्ट मांगी। इस पर जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया। जांच के आधार पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने पिछले माह शासन को रिपोर्ट भेज दी। इसमें लीज निरस्त करने की संस्तुति की गई थी। संवाद

इस मामले में तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने 2019 में शासन को रिपोर्ट भेजी थी। विधायक की शिकायत के बाद शासन ने फिर से रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की रिपोर्ट से शासन को अवगत कराया दिया गया था। अब कैबिनेट ने जौहर ट्रस्ट को दी गई जमीन का पट्टा निरस्त करने का फैसला लिया है। इस मामले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जो शासनादेश जारी किया जाएगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। रामपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों के बारे में शासन के निर्देश के मुताबिक फैसला लिया जाएगा।

रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी, रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button