रामपुर

Rampur News: आरपीएस में पढ़ने वाली छात्राओं के भविष्य पर संकट

Connect News 24

रामपुर। यूपी कैबिनेट के फैसले के बाद रामपुर पब्लिक स्कूल (गर्ल्स विंग) में पढ़ने वाली छात्राओं के भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं। इसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक छात्राएं पढ़ती हैं। सवाल यह है कि इस स्कूल में पढ़ने वाली करीब दो हजार छात्राओं का क्या होगा। हालांकि, भाजपा विधायक आकाश सक्सेना का कहना है कि बालिकाओं क पढ़ाई प्रभावित होनी नहीं दी जाएगी। किसी भी छात्रा या अभिभावक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सात माह पहले जौहर शोध संस्थान के भवन में चल रहे रामपुर पब्लिक स्कूल की बाॅयज विंग को बंद किया जा चुका है। सपा नेता आजम खां के जौहर ट्रस्ट की ओर से जहां जौहर यूनिवर्सिटी संचालित हो रही है। वहीं दूसरी ओर इस ट्रस्ट की ओर से बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूल भी संचालित किए गए थे। रामपुर पब्लिक स्कूल की तीन शाखाओं को अलग-अलग संचालित किया गया था। यतीमखाना बस्ती में भी स्कूल भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन इस स्कूल के भवन का निर्माण विवादों में घिर गया था। सरकार बदलने के बाद यतीमखाना में बने स्कूल के निर्माणाधीन भवन पर ब्रेक लगा। इसके बाद पान दरीबा स्थित मदरसा आलिया (राजकीय ओरियंटल काॅलेज) के भवन पर संकट के बादल मंडराए। यहां पान दरीबा के स्कूल को खाली कराया गया। इसको लेकर काफी बवाल हुआ। इसके बाद मार्च 2023 में जौहर शोध संस्थान के भवन की लीज को समाप्त कर यहां चल रहे भवन को भी वापस ले लिया गया। यहां करीब डेढ़ हजार छात्र थे। इन बच्चों को यतीमखाना बस्ती में बनाए गए निर्माणाधीन भवन में शिफ्ट किया गया। अब रामपुर पब्लिक स्कूल गर्ल्स विंग्स की करीब दो हजार छात्राओं पर संकट के बादल आ गए हैं। शिक्षा विभाग की जमीन पर बने इस स्कूल को खाली कराने की तैयारी की जा रही है।

स्कूल की मान्यता को खत्म करने की हो चुकी संस्तुति

रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता को समाप्त करने की संस्तुति शिक्षा विभाग पहले ही कर चुका है। सीबीएसई की ओर से संचालित इस स्कूल का भवन ही छिन जाने के बाद आरपीएस स्कूल की मान्यता को खत्म करन की संस्तुति की गई थी। कमिश्नर की ओर से इसको लेकर बकायदा पत्र भी भेजा गया था।


किसी भी बच्चे का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा : आकाश

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना कहना है कि आजम खां ने करोड़ की सरकारी जमीन अपने ट्रस्ट के नाम करा ली थी। आजम के कारनामे आज जनता के सामने हैं। मेरी यह पूरी कोशिश होगी कि आजम की वजह से किसी बच्चे का नुकसान न होने पाए। रामपुर पब्लिक स्कूल के सभी बच्चों का किसी न किसी स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। इसके लिए भी योजना तैयार है।

0000000

शर्तों के उल्लंघन में निरस्त हुई है लीज : कमिश्नर

मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि शर्तों के उल्लंघन के आरोप में जौहर ट्रस्ट को दी गई जमीन की लीज को निरस्त किया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। अब शासन के निर्देशानुसार इस बिल्डिंग और जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button