शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कल होगा 1014 विद्यालयों में स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST

शाहजहांपुर। स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (सीज) तीन नवंबर को जिले के 1114 विद्यालयों में होगा। इस सर्वे को पूर्ण करने के लिए डायट प्राचार्य विनय कुमार और डीआईओएस हरिवंश सिंह को जिला स्तरीय समन्वयक व चार सहायक समन्वयक नामित किए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों और एआरपी को ब्लॉक लेवल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है तो पूरे जिले में 1118 फील्ड इन्वेस्टिगेटर नामित हैं।

डायट प्राचार्य विनय कुमार ने बताया कि सर्वे में सरकारी, निजी और प्रत्येक बोर्ड के विद्यालय शामिल किए गए हैं। इसके लिए जिले के सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और फील्ड इन्वेस्टिगेटर का प्रशिक्षण डायट में संपन्न कर लिया गया है। बताया कि भाषा और गणित दो विषयों का सर्वे होगा। इनमें कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यालय प्रश्नावली, विद्यार्थी प्रश्नावली और अध्यापक प्रश्नावली तैयार की गई है। हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू माध्यम के विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। कक्षा तीन के बच्चों से 40, कक्षा छह के लिए 50 और कक्षा नौ के विद्यार्थियों से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। सर्वे के लिए कक्षा तीन के बच्चों को 60 मिनट, कक्षा 6 के लिए 75 मिनट और कक्षा 9 के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। सभी फील्ड इन्वेस्टिगेटर दो नवंबर को सर्वे की पूर्व तैयारी करने के लिए अपने विद्यालयों में जाएंगे। डीआईओएस और बीएसए ने सभी बोर्ड और मदरसा समेत सभी माध्यम के विद्यालयों को दो और तीन नवंबर को समय से खोलने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। यदि सर्वे के दिनों में कोई भी विद्यालय बंद मिला तो उस विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्य सर्वे को पूर्ण करने में फील्ड इन्वेस्टिगेटर का सहयोग करें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button