शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 35 महिलाओं ने रामलीला का मंचन कर जीवंत किए किरदार

Connect News 24

35 women brought characters to life by staging Ramlila

शाहजहांपुर में कृभको में रामलीला का मंचन करतीं महिलाएं। स्रोत-स्वयं

शाहजहांपुर। कृभको में प्रगति महिला क्लब की ओर से महिलाओं ने अनूठी रामलीला का आयोजन किया। 45 दिवस की रंगमंचीय कार्यशाला में सवा तीन घंटे की रामलीला का पूर्वाभ्यास किया गया।

मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृभको प्रबंध निदेशक रवि कुमार चोपड़ा और यूनिट प्रमुख वीके सिंह, सुमन चोपड़ा और किरन सिंह ने दीप जलाकर किया। मंचन में सवा तीन घंटे की अवधि में रामकथा के सभी प्रमुख प्रसंगों जैसे राम जन्म, शिक्षा-दीक्षा, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, केकैयी-दशरथ संवाद, वन गमन, केवट प्रसंग, सीता हरण, अशोक वाटिका, मेघनाथ वध, रावण वध आदि का मंचन किया गया।

क्लब की अध्यक्ष और रामलीला संयोजक किरन सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में इस अनूठी रामलीला की परिकल्पना तत्कालीन अध्यक्ष सुमन चोपड़ा ने की थी। मंचन का कुशल निर्देशन लगातार चौथी बार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, त्रिपुरा से प्रशिक्षित वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक सक्सेना ने किया है।

इन महिलाओं ने निभाए किरदार

श्रीराम- हरमीत कौर, सीता राजकन्या-अर्चना तिवारी, सीता वनगामिनी-रोहिणी त्रिवेदी, लक्ष्मण-प्रियंका तायल, भरत-सोनिका कुलश्रेष्ठ, शत्रुघ्न-नूतन सिंह, राजा दशरथ-चंदा राय, कौशल्या-ललिता श्रीवास्तव, सुमित्रा और सुनयना-आशा सिंह, कैकैयी- मीनाक्षी गर्ग, राजा जनक और सुमंत- विजयलक्ष्मी मिश्रा, गुरु वशिष्ठ-वंदना श्रीवास्तव, विश्वामित्र व मेघनाथ-कनू गौड़, महर्षि वाल्मीकि व गौतम ऋषि-निशा सिंह, परशुराम और इंद्र, तापसवेश रावण-लक्ष्मी रेड्डी, लंकेश रावण-अलका कटियार।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button