बदायूं

Budaun News: दोगुनी फीस वसूली से भड़के अभाविप के कार्यकर्ता

Connect News 24

ABVP workers angry over double fees collection

सैदपुर में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते अभाविप कार्यकर्ता , संवाद

सैदपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में दोगुनी फीस वसूलने से बेहद गुस्सा है। बृहस्पतिवार को सैदपुर इकाई ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सैयद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य शैलेंद्र वर्मा को 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें चेतावनी दी है कि यदि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रों का अहित करना बंद नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रों से नई शिक्षा नीति के तहत जारी शासनादेश के विपरीत लगभग दोगुनी फीस वसूली जा रही है। सेमेस्टर परीक्षा शुल्क के फैसले को तत्काल वापस लेकर प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों की तरह फीस निर्धारित की जाए। छात्रों से अब तक वसूले गए अतिरिक्त शुल्क को वापस किया जाए। परीक्षा फार्म भरने से पूर्व सभी महाविद्यालयों में निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण फार्म भरने से पूर्व नोटिस बोर्ड पर दर्शाया जाए। शोधकार्य में प्रवेश से लेकर उपाधि प्रदान करने तक का कैलेंडर घोषित किया जाए। इस दौरान विक्की मौर्य, आशीष देव मिश्रा, शशांक शर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button