Bareilly: पशुधन मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में मकान की छत पर चढ़ा सांड, वीडियो में देखें कैसे उतारा गया नीचे
छत पर चढ़ा सांड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में छुट्टा पशु लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के आंवला विधानसभा क्षेत्र के लोग भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। शनिवार रात ग्राम पंचायत कुंवरपुर के मजरा मानपुर गांव में एक सांड मकान की छत पर चढ़ गया। सांड को नीचे उतारने में लोगों के पसीने छूट गए। रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद जेसीबी के जरिए सांड़ को छत से नीचे उतारा गया।
मझगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत कुंवरपुर के मजरा मानपुर गांव निवासी किसान रामकिशोर लोधी का मकान है। मकान के एक हिस्से में पालतू पशु बंधते हैं। शनिवार रात एक सांड पालतू पशुओं के बीच आ गया। वह सीढ़ियों से मकान की छत पर चढ़ गया। आहट होने पर किसान की नींद खुली तो छत पर सांड को देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए।

