Shahjahanpur News: भूमि पूजन के साथ श्री रामलीला मेले का शुभारंभ

बंडा में श्रीरामलीला मेला स्थल पर हवन-पूजन करते भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व अन्य। संवाद
बंडा। खुटार रोड स्थित साप्ताहिक बाजार के समीप भूमि पूजन के साथ श्री रामलीला मेले का रविवार को शुभारंभ हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश ने आहुतियां डालीं। पं. कन्हैया लाल ने हवन पूजन संपन्न कराया। मेला प्रबंधक रमेश तिवारी ने अंग वस्त्र देकर सभी को सम्मानित किया। उन्होंने बताया 22 नवंबर को रावण वध होने के बाद 23 नवंबर को कवि सम्मेलन के साथ मेला समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर मोहन मित्तल, अनिल कटियार, बृजेश सिंह, डॉ. महेश योगी, सुबोध दीक्षित, हृदयेश पांडे, शिव कुमार, विनोद सिंह, गुड्डन सिंह, बृजेश अवस्थी समेत आदि मौजूद रहे। संवाद