बरेली
Bareilly News: हुनर को मिलेगा मंच, प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे प्रतिभागी
बरेली। अमर उजाला दिवाली कार्निवल में मौज-मस्ती और धमाल का तड़का लगेगा। वहीं, हुनर को मंच पर प्रदर्शित करने के लिए पंजीकरण का सिलसिला शुरू हो गया है। जिनके पंजीकरण हो चुके हैं, वे प्रतिभागी बेहतर प्रस्तुति के लिए खुद को तराशने में जुट गए हैं।



