Shahjahanpur News: सड़क किनारे पड़े कूड़े में लगा दी आग
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:41 AM IST

बंडा-बिलसंडा मार्ग पर कूड़े में लगी आग। संवाद
बंडा। सड़क किनारे जमा कूड़े में किसी ने आग लगा दी। धुआं उठने से बंडा-बिलसंडा मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में आग बुझाने पर यातायात बहाल हुआ।
बंडा नगर पंचायत का कूड़ा-कचरा बंडा-बिलसंडा मार्ग पर रोड किनारे फेंका जाता है। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी ने कूड़े में आग लगा दी। इससे उठने वाले धुएं से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की जिस पर कानूनगो किशनलाल, लेखपाल रामऔतार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझवाया। ईओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि किसी अराजक तत्व ने कचरे में आग लगा दी थी। आग लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद